Ex partner को वापस पाना चाहते हो तो करें बस ये काम
हैलो दोस्तों मै शुभम कुमार आप सभी का अपने आर्टिकल मे स्वागत करता हूं, अक्सर breakup के बाद लोग अपने ex partner को वापस पाने के लिए तरह तरह की तरकीब लगाते है पर फिर भी भी वो हमेशा नाकामयाब रहते है
आज मे आपको बताऊंगा कि breakup के बाद किस तरह आप अपने एक्स पार्टनर को अपनी ज़िन्दगी मे वापस पा सकते हैं , यहाँ मै आपको कोई मंत्र नही बताने वाला जिससे आप 2 दिन मे ही कामयाब हो जाएंगे मेरी बतायी हर बात बिलकुल practical होती हैं
आपको इसके लिए मेहनत करनी होगी
तो चलिए जानते है उन 5 ज़रूरी बातो के बारे में
(1) breakup का मातम मनाना बंद करें
अक्सर लोग Breakup के बाद देवदास के रोल मे आ जाते है
मै आपको बता दूँ इस तरह शोक मनाने से चीजें नही बदलेगी बल्कि आपका ही नुकसान होगा, सबसे पहले आप अपने इस गम को भुलाकर सबकुछ नये अंदाज से शुरु करने के लिए खुद को तैयार .
l(2) No connection Rule को अपनाए
आप मे से कई लोग इस Rule के बारे मे जानते होंगे पर इस Rule को सही से इस्तेमाल करना सभी को नही आता
No connection Rule का ये मतलब बिलकुल भी नहीं कि आप अपने ex partner से पुरी तरह से दूर हि चले जाए ऐसा करेंगे तो रिश्ता फिर से कैसे शुरू होगा, आपको indirectly अपने पार्टनर के contact मे रहना है ताकि आप उनकी खबरे रख सके इसके लिए आप अपने ex के दोस्तों की मदद ले सकते है
ऐसा करने से उन्हे आपकी कमी जल्द महसूस होगी और आपका काम बन जाएगा
(3) जरूरत है थोड़े show off कि
Show off करने से मेरा मतलब ये नही कि आप अपने पार्टनर को जलाने के लिए पूरी तरह झूठ का सहारा ले,
यहाँ आपको अपने पार्टनर को ऐसा दिखाना है कि आपको ब्रेकअप से कोई फर्क नही पड़ा है हालांकि आपको फर्क पड़ा है ये आप भी जानते होता और ये बात आपके ex partner को भी पता होगी लेकिन आपको उसे यकीन दिलाना होगा की आपकी ज़िन्दगी उसके बिना भी बिंदास चल रही है,
ध्यान रहे ज्यादा overacting ना हो जाए नही तो आपका पार्टनर किसी दूसरे को पकड़ लेगा
(4) खुद की personality को करें improve
अब आपको जरूरत है खुद को थोड़ा बदलने की अपने आपको बाकी लड़को से बेहतर बनाने की कोशिश करें ताकि आस पास के लोग और आपकी ex के friend circle मे आपके चर्चे बढ़े, तभी तो असली मजा आएगा
उन्हे इस बात का अफ़सोस होना चाहिए कि क्यो उन्होनें आप जैसे talented और अच्छे इंसान को खो दिया.
(5) पिछली गलतियों को ना दोहराये
आप को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिन गलतियों की वजह से आपका रिश्ता टूटा था वो फिर से ना हो, इसके लिए आपके behavior और style मे पूरी तरह के बदलाव आना ज़रूरी है
जज्बातो मे इतना ना बहे की कोई भी आए और आपके दिल को तोड़ कर चला जाए.
मैने अपनी ज़िन्दगी के अनुभव से एक बात सीखी है जो आज मै अपने audience के साथ शेयर करना चाहता हूँ
जो रिश्ते निभाना जानता हो उसके साथ वफ़ा करो ओर जो ज्यादा नखरे दिखाए उसे पहली फुर्सत में दफा करो
आज के लिए बस इतना ही अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे like & share जरूर करें और अपने विचार मुझे comment करके जरूर बताये



0 Comments