हैलो दोस्तो, मै Shubham आप सभी का स्वागत करता हूं आपके अपने ब्लॉग starriseingway मे....
दोस्तो हम सभी चाहते है कि हमारी ज़िन्दगी मे कोई ऐसा शख़्स हो हमे प्यार दी, इसी मोहब्बत के चक्कर मे कई लोग ऐसे लोगो से नाता जोड़ लेते है जिसके कारण उनकी लाइफ उलझ जाती हैं इसलिए आज मै आपको बताऊंगा relationship मे अपने से पहले आपको किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप एक सही इंसान को चुन सके.
Relationship मे आने से पहले जान लो ये जरुरी बाते वरना पछताओगे
(1) क्यो आना चाहते है relationship मे
आप अगर चाहते हो कि सही इंसान के साथ आपका रिश्ता बिना किसी प्रॉब्लम के आगे बढ़े तो पहले आप तय कर ले की आप relationship मे क्यो आये हैं सिर्फ प्यार के लिए या दूसरों की देखा देखी मे, ठीक इसी तरह आपको आपके पार्टनर के motiv के बारे मे पता होना चाहिये, चाहे आप उन्हे कितने ही अच्छे से क्यो ना जानते हो
आपका ऐसा करना इसलिए भी जरुरी है ताकि भविष्य में कोई आपका फायदा ना उठा सके, जैसा उदेश्य होता है परिणाम भी हमे वैसा ही मिल सकता हैं इसलिए मेरी सलाह हैं कि कभी किसी की देखा देखी मे रिश्ते कि शुरुआत ना करे.
(2) अपने पार्टनर के पिछली ज़िन्दगी और family background कि रखे पुरी जानकारी
आज के जमाने मे ऐसे लोगो की कोई कमी नही है जो समाज मे शरीफ बनकर रहते है पर उनकी Personality 2 कौड़ी की रहती हैं और ऐसे लोग अपने फायदे के लिए अच्छा होने का नाटक करते हैं,
किसी के साथ रिश्ते जोड़ने से पहले उसके past के बारे में पूछे या खुद जानने की कोशीश करे अगर उसका पहले कोई gf/bf रहा था तो ब्रेकअप कि वजह जाने ताकि आप अपने पार्टनर के behaviour के बारे में जान सके इससे आपको पता चलेगा जिससे आप रिश्ता जोड़ना चाहते है वो सही है या नही, अगर वो आपसे सच मे प्यार करता होगा तो वो जरुर आपको अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलवायेगा.
(3) अपने पार्टनर की जरूरतो को समझे
सही इंसान कि परख करने के बाद अब बात आती हैं उस रिश्ते को सही दिशा मे आगे बढाने की, इसके लिए अपने पार्टनर की जरूरत को समझने की
मेरा मतलब है आपको ये पता होना चाहिये कब आपके पार्टनर को थोड़े space की जरूरत है और कब उसे आपके support और प्यार की जरूरत है अक्सर रिश्ते मे झागड़े और गलतफहमी पैदा हो जाती हैं ऐसे मे आपको पता होना चाहिए कि आपको किस समय कैसा behave करना चाहिए
बिना रिश्तों की सही समझ के आप कभी एक कामयाब रिश्ता नही बना पाएंगे
(4) अपने रिश्ते को शादी में बदलना है तो carrier भी हैं जरुरी
हम सब relationship मे तो बड़ी ख़ुशी से आ जाते प्यार कि कसमे वादे करते है कभी तेरा साथ नही छोड़कर जाऊंगा पर कभी अपने रिश्ते के future के बारे मे नही सोचते है, लड़कियों को ऐसे इंसान के साथ रिश्ते मे आना चाहिए जिनके पास एक अच्छा करियर हो जो उनकी जरूरत को पुरा कर सके,
यही बात लड़को पर भी लागु होती हैं बिना एक अच्छे करियर के कोई भी पिता उन्हे अपनी बेटी नही देना चाहेगा.
निष्कर्ष ➡ इस आर्टिकल का सार यही है कि आप सिर्फ टाइमपास के लिए या अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए relationship ना बनाए और जब एक बार रिश्ते में आ गए तो उसे समझदारी से निभाए, प्यार के चक्कर मे family और पढ़ाई को कभी ignore ना करे.
उम्मीद करता हूँ आर्टिकल अच्छा लगा होगा इसे अपने social media group मे share करना ना भूले




0 Comments