कामयाब इंसान बनने के 5 तरीके! Kamyaab insan banne ke 5 tarike

 हैलो दोस्तो मै आपका अपना Shubham kumar आज लेकर आया हूँ फिर से आपके लिए एक बेहतरीन आर्टिकल जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा,        दोस्तो पैसा आज के समय मे आपके सम्मान और प्रतिष्ठा की पहचान  होता है    हर इंसान कम समय मे कामयाब और अमीर बनना चाहता पर अपनी कुछ गलतियों की वजह से योग्य होते हुए भी असफल होते है, 

आज मै आपको बताऊंगा कामयाब और अमीर होने के तरीके, तो चलिए शुरू करते है






       कामयाब इंसान बनने के 5 तरीके

  

(1) अपने लिए सही लक्ष्य का चुनाव करें

   सबसे पहले आपको निश्चित करना होगा की आप किस क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करना चाहते है   आप कोई Business करना है, कोई Government जॉब करना चाहते हो, या   कुछ  और 
कई लोग अपनी भविष्य के बारे में कोई योजना नही बनाते और confused होते रहते हैं , उदाहरण के रुप मे इसे और अच्छे से समझते है  मान लीजिए रमेश नाम का एक लड़का कामयाब और अमीर इंसान बनना चाहता है    
उसने एक छोटी सी दुकान खोल मुनाफा कम होने कि वजह से उसने 2 महीने मे दुकान बंद कर दी, फिर एक प्राइवेट कॉल सेंटर मे काम करना शुरू किया पर उस काम को करने मे उसकी कोई खास रुचि नहीं होने कि वजह से उसने वो काम भी छोड़ दिया, 
क्या ऐसा इंसान कभी कामयाब हो सकता हैं बिलकुल नही क्योकि रमेश को खुद ये पता नहीं है कि वो किस field मे कामयाब होना चाहता है   
 अगर आप success पाना चाहते है तो अपने लिए एक सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य का चुनाव कर लें.. 


(2) नये नये skills सीखे


  आज के दौर मे हर क्षेत्र मे competition बहुत बढ़ गया है हर कोई कामयाब बनने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहा है पर उनमे से बहुत कम लोग ही एक खास मुकाम तक पहुँच पाते है
  मैं आपको एक सच्चाई बता दूँ  आज के दौर में जनसंख्या ज्यादा है और कामयाब होने के अवसर कम, ऐसे मे अगर आप कामयाब और अमीर बनना चाहते हो तो आपके अंदर कुछ खासियत होनी चाहिये जो कि बाकि लोगो मे ना हो इसलिए आपको जरूरत हैं नयी नयी स्किल सीखने कि, skills ऐसी सीखे जो आपके लक्ष्य को आपके और करीब ले आए... 



   (3) समय को सही तरीके से मैनज करना


   दोस्तो आप मुझे बताओ मुकेश अम्बानी, बिल गेट्स बेज जोसेफ इतने कामयाब और अमीर क्यो है इनके पास भी तो हमारी तरह 2 ही हाथ हैं , इन्हे भी तो एक दिन मे 24 घण्टे ही मिलते है तो ऐसा क्या है जो इन्हे हमसे अलग और खास बनाता है वो है इनकी समय को सही तरीके से manage करने कि कला, 
यही कला आपको भी सीखनी होगी ताकि आप अपने काम और व्यपार के बीच सही ताल -मेल बैठा सके.  आप हर दिन का एक निश्चित रूटीन बना ले और तय करे कि कितना समय आप अपने काम को दे, कितना समय आराम दे अपने शरीर को, 
जो समय कि इज्जत करता है वही आगे चलकर कामयाब बनता है,,, 
    
      

     (4) अपने हार से भी सीखे


ज़िन्दगी मे सभी के साथ ऐसा होता है कि जब हम कुछ नया काम करते है और उसमे निराशा हाथ लगे तो मन उदास हो जाता है , पर हाथ पर हाथ रखकर बैठना कोई समाधान हैं, आपको चाहिए की आप अपने हार का विश्लेषण करे और देखे कि आपसे कहाँ चुक हुई और उसमे  भविष्य के लिए सुधार करने की कोशीश करे.. 
     
      


( 5 ) इन्वेस्टमेंट और रिस्क दोनों के लिए रहे हमेशा तैयार

दोस्तो अब तक मैंने आपको जो भी बताया है उससे आप कामयाब इंसान बन सकते है पर अब बात करते हैं पैसा कैसे आपका दुलारा बन सकता है, इसके लिए बहुत से तरीके हैं जैसे कि बहुत सी e -commerce company हैं जो कि बिना किसी खास शर्त के employees को नियुक्त करते है, मै खुद amezon मे काम करता हूं
             आपको अगर success चाहिए तो आपके पास ऐसा पल जरूर आएगा जब आपको अपने जेब से कुछ पैसे जरूर खर्च करने पड़ सकते है इसके लिए आप पहले से ही व्यवस्था करनी होगी.. 

       अगर आपको इस आर्टिकल मे बतायी बाते अच्छी लगी हो तो इसे अपने सोशल मिडिया ग्रुप मे share करें

बेल🔔को press करके मेरे ब्लॉग को subscribe करे.. 

Post a Comment

0 Comments