इस वजह से आपका पार्टनर हो जाता है आपसे दूर






हैलो दोस्तो आप सभी का मेरे इस नए आर्टिकल मे स्वागत है
जैसा कि आप सब जानते हैं बस कुछ ही दिनों बाद प्यार का महीना आने वाला है ऐसे में हर कोई चाहता है उनका प्यार हमेशा उनके साथ रहे और उनका रिश्ता ऐसे ही बरकरार रहे,
इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने फैसला किया है कि इस पूरे महीने मैं आपलोगों के लिए कुछ ऐसे आर्टिकल लेकर आऊंगा जो आपके रिश्ते मे और भी मिठास भर दे
मेरा आज का आर्टिकल बहुत खास होने वाला है क्योंकि आज मे आपको कुछ ऐसी वजहों के बारे में बताऊँगा जिसके कारण आपके रिश्ते मे प्यार कम होने लगता है और आपका पार्टनर आपसे दूर होने लगता है

credit: third party image reference
तो चलिए शुरू करते हैं
(1) प्यार के रिश्ते मे अक्सर ऐसा होता है कि कुछ समय बाद एक दूसरे के लिए पहले कि तरह ज़ज्बात नहीं होते
एक दूसरे से बात करना कम कर देते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें अब इस रिश्ते मे कुछ नयापन नहीं मिलता,
ऊपर जो मैंने वजह बतायी है वो बहुत ही कम लोगों के साथ होता है क्योंकि ऐसा सिर्फ उस रिश्ते मे होता है जो कई बार टूटने के बाद जुड़ा हो
(2) रिश्ते मे सही संतुलन का ना होना भी आपके पार्टनर के दूर जाने की वजह बन सकता है, अगर आप हमेशा अपने पार्टनर से ये उम्मीद लगाए रखते हैं कि वो भी दूसरे लवर्स की तरह अपना पूरा समय दे, और भी कई तरह की चीजे जैसे उसकी हर बात जानने की कोशिश करना और उसे हर बात पर सलाह देना, ये सब सही नहीं है माना कि आप उसके साथ रिश्ते में हो पर उसकी पर्सनल जिंदगी में आपको दखल नहीं देना चाहिए
(3) अपनी गलती को स्वीकार नहीं करना भी रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह है, जब भी आप दोनों की आपस में कोई बहस हो तो इस प्रॉब्लम को बातचीत से खत्म करने की कोशिश करे अगर घमंड मे आकर आप अपने पार्टनर पर ही सारा दोष मढ देंगे तो वो कभी भी आपके साथ नहीं रहेगा, अगर गलती आपकी ना हो तो भी गुस्से में आकर कुछ कहने की बजाय उसे समझने की कोशिश करे

credit: third party image reference
(4) हर रिश्ते को सिर्फ इसलिए निभाया जाता है कि उन्हें एक दूसरे से प्यार होता है और प्यार से जुड़ी होती है कुछ उम्मीदे अगर आप अपने पार्टनर की उम्मीदों की अनदेखी करेंगे तो भला क्यों वो आपके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहेगा, उम्मीद से मेरा मतलब है कि हर इंसान की कुछ ख्वाईश होती है जो उसकी भी है जैसे कि उसे आपके समय और प्यार की जरूरत है. ऐसे में अगर आप उसे ये दिखाएंगे की आप बहुत बिजी है और आपके पास उनके लिए समय नहीं है तो ऐसा करने से वो आपसे दूर हो जाएगा
-(5) अगर आप उसे सम्मान नहीं देंगे और उसे खुद से नीचे समझेंगे तो आपका ये बर्ताव उसे दूसरे ऑप्शन खोजने के लिए मजबूर कर देगा
credit: third party image reference
आखिर में मैं बस इतना कहना चाहूँगा कि अगर आप किसी को सच मे पसंद करते हैं और आपको लगता है कि ये आपके लिए सही पार्टनर साबित हो सकता है तब ही उससे रिश्ता जोड़े, किसी से बदला लेने के लिए या किसी को जलाने के लिए अगर आप कुछ करोगे तो ये आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है

Post a Comment

0 Comments