जानिए क्या होता है सच्चा प्यार
हैलो दोस्तो आप सभी का मेरे इस आर्टिकल मे स्वागत है मेरा आज का टॉपिक बहुत ही खास है जो जुड़ा है प्यार से.
आज आप और हम मिलकर जानेंगे सच्चे प्यार के बारे में, मैं जानता हूं कि आप मै से बहुत लोगों ने प्यार के ऊपर पी एच डी कर रखी होगी
पर आप जिस नजरिए से प्यार को देखते हैं वो अधूरा है
मैं यहाँ पर आपको सच्चे प्यार के बारे में ज्ञान नहीं दूँगा हम यहाँ सिर्फ़ बात करेंगे सच के बारे में.
तो चलिए शुरू करते हैं
सबसे पहले हम बात करते हैं आज की हमारी जो युवा पीढ़ी है उनकी नज़र में सच्चा प्यार क्या है, जब भी हम सच्चे प्यार के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में सबसे पहले किसी रोमांटिक फिल्म का नाम आता है, . हम उस फिल्म की कहानी से खुद को जोड़ कर ये समझने लगते हैं कि फिल्म में जिस तरह की कहानी दिखाई गयी है वही सच्चा प्यार है.
सभी सोचते हैं कि एक रिश्ते मे पार्टनर का खूबसूरत और आकर्षक दिखना और प्यारी बाते करना ही सच्चे प्यार की परिभाषा है.
हर कोई अपने पार्टनर से कई तरह की उम्मीद रखते हैं इसमे कुछ भी गलत नहीं है हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर दिखने मे काफी अच्छा हो पर सिर्फ इतना ही नहीं होता सच्चे प्यार मे.
याद रखिए आपको आपके पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी ब्रितानी है ये कोई दो तीन साल की बात नहीं है आप का उम्मीद रखना कोई गलती नहीं है पर प्यार सिर्फ़ चेहरे देखकर नहीं हो सकता इसके लिए और भी चीजे जरूरी है.
चेहरे की खूबसूरती और आपके पार्टनर का स्मार्ट लुक हमेशा नहीं रहेगा इसलिए ऐसा हमसफर तलाश कीजिए जो आपको तब भी उतना ही प्यार करे जब आप 80 की उम्र के हो जाए.
सच्चे प्यार की पहचान सामने वाले की हरकतों से होती है क्योंकि प्यार दिल से और दिल ज़ज्बात से जुड़ा होता है और वो ज़ज्बात सामने वाले शख्स की हरकतों मे झलक ही जाते हैं.
चलिए जानते हैं सच्चे प्यार की कुछ निशानियों
जब कोई आपसे सच्चा प्यार करेगा तो वो आपकी छोटी सी तकलीफ भी बर्दाश्त नहीं करेगा जैसे मान ले आपको थोड़ा जुकाम है तो भी आपका पार्टनर इसके लिए आपको दिन में पांच बार कॉल करेगा और आपको वीडियो कॉल पर देखने की जिद करेगा.
वो कभी आपसे बाते नहीं छुपायेगा क्योंकि उसे आप पर भरोसा रहेगा कि आप उसकी बात समझोगे.
सबसे बड़ी बात वो आपको अपनी लाइफ आपकी मर्जी से जीने से कभी नहीं रोकेगा वो कभी नहीं चाहेगा की आप उसके लिए खुद को कभी बदलो.
अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे लाइक & शेयर जरूर करे.


0 Comments