ये है sसच्चे प्यार की 5 निशानियाँ





हैलो दोस्तो मेरा नाम  शुभम  है. 
आप सभी का मेरे इस आर्टिकल मे स्वागत है. आज हम बात करने वाले है एक दिलचस्प चीज़ के बारे में और वो खास चीज़ है सच्चा प्यार. हर शख्स ये जानना चाहता है कि सच्चा प्यार क्या है या वो जिस के साथ रिश्ते में है वो उससे सच्चा प्यार करते हैं या नहीं.
आज हम जानेंगे सच्चे प्यार की 5 निशानियाँ जी हाँ, अगर ये 5 आदतें आपके पार्टनर मे भी है तो उसका प्यार आपके लिए सच्चा है .
आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूँ कि मेरी बताई हर बात मेरे वास्तविक अनुभव पर आधारित है


सबसे पहले हम जानेंगे की सच्चा प्यार क्या होता है,
जब भी हम सच्चे प्यार के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में सबसे पहले एक रोमांटिक फिल्म का ख्याल आता है और हम खुद को उस कहानी के साथ जोड़कर उसे ही सच्चा प्यार समझ लेते हैं, पर ऐसा नहीं है.
सभी चाहते हैं कि उनका पार्टनर दिखने मे खूबसूरत हो, इसमे कुछ भी गलत नहीं है हर रिश्ते में एक दूसरे से बहुत उम्मीदे होती ही है,
एक बात हमेशा याद रखे आपके चेहरे की खूबसूरती और आपके पार्टनर का स्मार्ट लुक हमेशा के लिए बरकरार नहीं रहेगा, इसलिए अपने लिये ऐसा हमसफ़र चुनिए जो आपको तब भी प्यार जब आप 80 के हो जाए क्योंकि ये कोई दो तीन साल की बात नहीं है ब्लकि पूरी जिंदगी की बात है.


चलिए जानते हैं सच्चे प्यार की 5 निशानियों के बारे में
(1) फिक्र- जब हम किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो उन्हें हम छोटी सी तकलीफ मे भी नहीं देख सकते, मान ले कि आप बीमार है ऐसे में बिजी होने के बावजूद आपका पार्टनर दिन में पांच, छह बार आपके बारे में पूछेगा और आपको देखने की इच्छा जाहिर करेगा
(2) आजादी - आपका पार्टनर आपको अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीने की आजादी देगा और आपको किसी भी चीज़ को लेकर बेवजह रोकटोक नहीं करेगा क्योंकि उसे आप पर भरोसा होगा
(3) आपको समझेगा - हर रिश्ते मे ये समस्या होती है कि आप एक दूसरे के लिये ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं
ऐसे में आपका पार्टनर आपके हाल को समझेगा और आपको इसके लिए कोई दोष नहीं देगा
(4) प्यार के रिश्ते में तो अक्सर झगड़े होते हैं और इसका भी अलग ही मजा है, पर जब हम किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो उसकी नाराजगी ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं वो भी कुछ ऐसा ही करेगा आपको मनाने की हर मुमकिन कोशिश करेगा और अगर फिर भी बात नहीं बनी तो वो आपकी नाराजगी दूर होने का इंतजार करेगा पर कभी आपको कुछ ऐसा नहीं कहेगा जिससे आपका दिल दुखे
(5) सच्चे प्यार की एक खास बात यह है कि हमे खुद से ज्यादा सामने वाले के आत्मसम्मान की फिक्र रहती है, वो कभी ये नहीं चाहेगा आप उसके लिए खुद को बदलने की कोशिश करे

अगर आप मुझसे किसी खास टॉपिक पर आर्टिकल चाहते हैं तो मुझे Comment करके बताये 

मुझे उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा इसे लाइक & शेयर जरूर करे
 

Post a Comment

0 Comments