हैलो दोस्तो, मेरा नाम shubham है
आप सभी का मेरे इस आर्टिकल मे स्वागत है
आज मैं बात करने वाला हूं प्यार मे छुपे हुए धोखे के बारे में,
हर इंसान चाहता है कि उसके और उसके पार्टनर के बीच हमेशा बना रहे पर आजकल ज़माना बदल रहा है इसलिए किसी भी रिश्ते में थोड़ा दिमाग ईस्तेमाल करने की जरूरत है ताकि कोई आपके प्यार का गलत फायदा ना उठा सके.
प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ है, ये आपकी जिंदगी को खुशियो से भर देता है अगर निभाने वाला सच्चा हो तो.
पर प्यार के साथ साथ आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि कोई आपके प्यार और जज्बातों के साथ टाइमपास तो नहीं कर रहा है.
आज मैं आपको बताऊँगा धोखेबाज पार्टनर की 5 निशानियाँ
तो चलिए शुरू करते हैं
(1) अक्सर रिश्ते मे एक दूसरे को थोड़ा स्पेस चाहिए होता है और ये जरूरी भी है, पर अगर आपका पार्टनर आपको जरूरत से ज्यादा ही स्पेस देने लगे, जैसे कि कॉल और मैसेज का कम हो जाना ये सही इशारे नहीं है क्योंकि अगर प्यार सच्चा हो तो कितने भी बुरे हालात क्यों ना हो हम अपने पार्टनर से ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकते.
(2) अगर आपके रिश्ते को एक साल से ज्यादा हो गया है और उसके बावजूद आप अपने पार्टनर के किसी भी सदस्य से नहीं मिले हैं तो ये इस बात का संकेत है कि आपका पार्टनर अपने रिश्ते को लेकर गंभीर बिल्कुल नहीं है,
माना कि आप अपने प्यार की बात सबसे नहीं कह सकते, पर यहाँ सबको बताने की बात नहीं है
अगर आपका पार्टनर सच मे प्यार को शादी मे बदलना चाहता होगा तो वो आपको कम से कम अपने परिवार के एक सदस्य से तो जरूर मिलाएगा, वो भी सच बोलकर.
(3) अकेले मिलने पर तो सभी अपने पार्टनर के साथ प्यार जताते हैं पर आप ये जानने की कोशिश करे कि वो अपने दोस्तों या किसी पहचान वाले के सामने आपसे कैसा बर्ताव करता है,
कई बार लोगों के बीच जाने से ही अंदर की सच्चाई बाहर आती है, अगर अपने दोस्तों के सामने या किसी पार्टी मे आपसे अचानक मिलने पर उसका बर्ताव सहज नहीं है तो इसका मतलब है कि उसका अपने रिश्ते पर भरोसा मजबूत नहीं है.
(4) जो सच्चा प्यार करते हैं वो कभी भी अपने पार्टनर से अपनी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं छुपाते है, अगर आपका पार्टनर आपको अपने पास्ट के बारे में नहीं बताता है और बात को टालता रहता है तो इसका मतलब है कि वो आप पर भरोसा नहीं करता, ऐसे लोग आगे चलकर कभी भी आपका साथ छोड़ सकते हैं.
(5) प्यार भरोसे पर टिका होता है, पर कुछ लोग आपके भरोसे का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं,
अगर आपका पार्टनर आपसे अपनी कई चीजों के बारे में झूठ बोलता है और आपकी कई खास चीजे जैसे कि आपका जन्मदिन या और कोई चीज़ भूल जाता है और सिर्फ बहाने बनाता है तो ये प्यार नहीं बस दिखावा है.
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका पार्टनर आपको लेकर कितना गम्भीर है और आपसे जुड़ी हुई कोई भी बात का आपके पार्टनर पर कितना असर होता है,
कई बार ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर को आपके साथ रहने मे कोई दिलचस्पी नहीं होती है और वो बस आपके साथ प्यार का दिखावा करता है.
आज के l बस इतना ही, अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे लाइक & शेयर जरूर करें.



0 Comments