हैलो दोस्तो आपका स्वागत है और आज मैं आपके लिए लाया हूँ कुछ अलग , मेरी यही कोशिश रहती है कि मेरा हर आर्टिकल मेरे पिछले आर्टिकल से बेहतर हो और उसमे कुछ नया हो
तो चलिए ज्यादा समय ना लेते हुए आज का ये आर्टिकल शुरू करते हैं
आज हम बात करने वाले है कुछ ऐसी क्वालिटी की जो अगर किसी लड़के मे हो तो वो लड़का बड़ी आसानी से किसी भी लड़की की पसंद बन सकता है
तो चलिए जानते हैं क्या है वो खास क्वालिटी जिससे लड़कियाँ इम्प्रेस होती है
(1) कुछ लड़के ऐसा सोचते हैं कि गर्ल्स को सिर्फ गोरे और लंबे कद वाले लड़के ही पसंद आते हैं पर ऐसा नहीं है इसके अलावा भी कुछ है जो उन्हें अपने पार्टनर मे चाहिए होता है और वो है सच्चाई, गर्ल्स हमेशा ये जानने कि कोशिश करती हैं कि उनके पार्टनर का स्वभाव कैसा है इस मामले में गर्ल्स काफी गंभीर होती है उन्हें ऐसे लड़के बिल्कुल नहीं पसंद होते जो अपने आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए बढ़ा चढ़ाकर झूठ बोलते हैं
(2) ये गर्ल्स को इम्प्रेस करने का बेहतरीन तरीका है खुद को अच्छा दिखाना यहाँ मेरा मतलब ये नहीं है कि आप अपने आपको उनके सामने मासूम दिखाए यहाँ पर मेरा मतलब है आपके ड्रेसिंग सेन्स और आपके लुक से क्योंकि अगर आपको किसी को अपना दीवाना बनाना है तो थोड़ी मेहनत तो करनी होगी, आप अपने बालों के ऊपर काम करे क्योंकि बालो का स्टाइल गर्ल्स को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है
(3) ये सबसे ज्यादा जरूरी पॉइंट है गर्ल्स को खुशमिजाज लड़के काफी अच्छे लगते है जो खुद तो खुश रहते ही है और दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कराहट ले आते हैं, अगर आप हमेशा दुखी चेहरा लेकर बैठे रहोगे तो कोई आपके पास नहीं आएगा
(4) अगर आप चाहते हैं कि गर्ल्स आपकी दीवानी बने तो सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं है आपको उन्हें दिखाना होगा कि आप दोस्ती और प्यार दोनों ही रिश्तों को बड़ी बखुबी से निभा सकते हो ऐसा करने से वो आप पर भरोसा करने लगेंगी और प्यार की शुरूआत तो भरोसे से होती है
अब मैं कुछ ऐसी बाते बताऊँगा जो लड़कों को नहीं करनी चाहिए इससे उनका रिश्ता टूट भी सकता है
(1)कभी भी आप अपनी पार्टनर से अपने पास्ट को ना छुपाये क्योकि ऐसा करने से आगे चलकर आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है इसलिये उनसे सबकुछ सच कहें इससे आप दोनों के बीच बॉन्डिंग बनेगी
(2)ये गलतियां अक्सर कई लड़के करते हैं, कभी भी उनकी झूठी तारीफ ना करे गर्ल्स को अपनी झूठी तारीफ बिल्कुल नहीं पसंद होती वो बड़ी ही आसानी से आपके झूठ को पकड़ सकती है
आज बस इतना ही, अगर मुझे इस आर्टिकल पर ज्यादा कमेन्ट आए तो मैं इस आर्टिकल का पार्ट 2 भी जरूर लिखूँगा. मुझे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा
धन्यवाद


0 Comments