प्रपोज करने से पहले जरूर पता होनी चाहिए ये 4 खास बाते

 प्रपोज करने से पहले जरूर पता होनी चाहिए ये 4 खास बाते 


हैलो दोस्तों, मैं शुभम आप सभी का अपने नए आर्टिकल में स्वागत करता हूँ     प्यार दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसासों मे से एक है



हर कोई चाहता है कि उनकी जिंदगी में उन्हें कोई प्यार करने वाला साथी मिले जो उनकी कदर करे, किसी भी इंसान को पसंद करना तो बहुत ही असान है पर जब प्यार के इजहार की बारी आती है तो सबकी बोलती बंद हो जाती है



आज मैं आपको 4 खास बाते बताऊँगा जो आपको प्यार के इजहार के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने मे भी मदद करेगी. 


(1) सामने वाले की दिल की बात पता करे


प्यार के इजहार करने से पहले इस बात का पता लगाए की सामने वाले के दिल में भी आपके लिए प्यार की भावना है या नहीं, कई लोग बिना सोचे समझे ही अपने प्यार का इजहार कर देते हैं और होता कुछ नहीं, इस बात का ध्यान रखे क्योंकि सामने वाले के दिल आपके लिए दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं हुआ तो ऐसे इजहार के चक्कर में आप उनकी दोस्ती भी खो देंगे. 


(2) सही समय के इंतजार में हो ना जाए देर 


अक्सर सभी लोग प्रोपोज करने के लिए सही समय का इंकार करते हैं आज नहीं कल कहूँगा, ऐसे में क्या पता उसे कोई और पसंद आ जाए    आज के जमाने में जॉब हो या प्यार उसे पाने के भीड़ काफी ज्यादा है, इसलिए जरूरी है समय पर अपने दिल की बात सामने वाले को कह देना क्योंकि सही समय कभी नहीं आता. 



(3) झूठ का ना ले सहारा 

कई लोग इस डर से की कहीं सामने वाला उनके प्यार के प्रपोजल को ठुकरा ना दे इसलिए अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं और अपने बारे में बढ़ा चढ़ाकर बताने की कोशिश करते हैं, मैं आप लोगों को यही सलाह दूँगा की अपने पार्टनर के नजरो मे उठने के लिए किसी भी तरह के झूठ का इस्तेमाल ना करे   झूठ से शायद आप कुछ समय के लिए उनकी नजरो मैं खास रहेंगे पर जब उन्हें इस झूठ का पता चलेगा तब आप इस रिश्ते को कभी बचा नहीं पाएंगे. 

 



(4) इंकार को स्वीकार करना सीखे 

कुछ लोग प्यार को अपने ego से जोड़ लेते हैं उन्हें लगता है मैं तो awsome हूं कोई भी मुझे इंकार नहीं कर सकता 
 पर ये जरूरी नहीं है कि आप जिसे पसंद करते हैं वो भी आपको पसंद करेगा ही इसलिये कई लोग प्यार के प्रपोजल के ठुकराए जाने से hurt होते हैं होना भी चाहिए 

पर कुछ लोग ऐसे मे बदला लेने की सोचते हैं या तो वो सामने वाले को चोट पहुंचाने की कोशिश करेंगे या फिर उसे झगड़ा करेंगे कि तुम से लाख बेहतर को gf बनाऊँगा,   ये बिल्कुल नासमझी है ऐसा करने की कभी ना सोचे क्योंकि दिल के मामले में जबरदस्ती नहीं चलती. 

अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Like share and comment जरूर करे और साथ ही मेरे ब्लॉग को subscribe भी कर ले ताकि मेरे हर नए आर्टिकल की नोटिफिकेशन आप तक पहुंच जाए 







Post a Comment

0 Comments