झूठे प्यार की निशानियाँ | jhuthe pyar ki nishaniyan

 झूठे प्यार की निशानियाँ


हैलो दोस्तों मैं शुभम आप सभी का अपने नए आर्टिकल में स्वागत करता हूँ,  दुनिया की सबसे क़ीमती चीज़ है भरोसा जिसके सहारे दुनिया चल रही है और यही भरोसा किसी भी नए रिश्ते में बहुत अहम होता है, अक्सर मैं सुनता हूं कि लोगों को प्यार मे धोखा मिलता है इसकी एक बड़ी वज़ह है गलत इंसान पर भरोसा कर लेना

आज मैं आपको बताऊँगा झूठे प्यार की कुछ ऐसी निशानियाँ जिसे जानकर आप समझ पाएंगे कि कौन भरोसे के लायक हैं और कौन नहीं. 



 मीठी बातों से कहीं आप खा ना जाए धोखा 


आप ऐसा ना समझे की जो प्यारी मीठी बाते कर रहा हो तो वो झूठा ही होगा पर जरूरत से ज्यादा आपके पार्टनर का स्वीट होना बेमतलब नहीं है     जो ज्यादा मीठी बाते करते हैं या आपके सामने बहुत शरीफ दिखते हैं, आगे चलकर वही लोग अपने रंग दिखाने लगते हैं,  प्यार करने वाले लोग नॉर्मल पेश आते हैं 

सच्चा प्यार करने वाले मीठी बातों से नहीं बल्कि अपने काम से अपने पार्टनर के दिल में जगह बनाने की कोशिश करते हैं


 



झूठ बोलने की आदत 


झूठ बोलना एक आम बात है पर जब आप किसी रिश्ते में हो तब दोनों का एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी है 
इसलिए अगर आपका पार्टनर आपसे कई दफा झूठ कहा है तो इसका मतलब यही है कि उसे इस रिश्ते की आपकी कोई परवाह नहीं है, ये झूठ कई तरह के हो सकते हैं जैसे उसने आपको अपने बारे में वो सारी बाते बतायी हो जो है ही नहीं 

बात बात पर झूठ कहने वाले लोग कभी भी relationship को importance नहीं देते 



 


Future के लिए नहीं है कोई प्लान 


झूठे प्यार की सबसे बड़ी निशानी है आपके partner का अपने रिश्ते के future के लिए गंभीर ना होना 

जब भी आप अपने पार्टनर से अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में, शादी के बारे में बात करेंगे ऐसे मे या तो वो आपको झूठे दिलासे देकर बहला लेंगे या उस समय देखा जाएगा ऐसा कहकर बात को टाल देंगे, 
जो सच्चा प्यार करते हैं ऐसे लोग अपने पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने के लिए अपने कैरियर पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं उनका मकसद साफ होता है कि उन्हें आगे  जाकर क्या करना है 




रिश्ते में आने का मकसद प्यार है या कुछ और 


आपके पार्टनर का आपसे जुड़ने का मकसद सिर्फ प्यार है या कुछ और आपको साफ पता होना चाहिए इसलिए जरूरी है कि आप उनके व्यक्तित्व को अच्छे से जानते हैं 
जो time paas के लिए relationship मे आते हैं वो आपसे सिर्फ अपने मतलब कि ही बाते करेगा 
आपके मुश्किल समय में वो कभी भी आपके लिए खड़ा नहीं होगा, normally लोग अपने पार्टनर के पसंद नापसंद और आपकी family के बारे में जानना चाहेगा.. 

आखिर में मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा प्यार करने के लिए दिल चाहिए और इस रिश्ते को सही तरीके से निभाने के लिए दिमाग चाहिए 

अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Like share and comment जरूर करे और साथ ही मेरे ब्लॉग को subscribe भी कर ले ताकि मेरे हर नए आर्टिकल की नोटिफिकेशन आप तक पहुंच जाए 





 





Post a Comment

0 Comments